Sukanya Samriddhi Scheme New Interest Rate: सरकार का बड़ा ऐलान! सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में वृद्धि के साथ ही छोटी बचत योजनाओ में भी की वृद्धि, जानिए नई दरें

Sukanya Samriddhi Scheme New Interest Rate

केंद्र सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की बचत योजनाओ का संचालन किया जा रहा है। सरकार इन योजनाओ की ब्याज दरों में भी समय-समय पर बढ़ोतरी करती रहती है। केंद्र सरकार ने योजना के लाभार्थियों को नए साल पर बड़ा तोहफा दिया है।

इस नए साल पर सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में वृद्धि के साथ ही अन्य छोटी बचत योजना की ब्याज दरों में भी वृद्धि की है। सेविंग योजनाओ की ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा सरकार ने कर दी है।

सरकारी घोषणा के मुताबिक 3 साल की सेविंग स्कीम पर ब्याज दर 0.1% बढ़ा दी है। वही सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दर 0.2% बढ़ा दी गई है। सरकार हर तिमाही में इन स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज दर तय करती है।

सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर 0.2% बढ़ाने से अब यह 8.2% हो गई है। जनवरी- मार्च तिमाही में अब सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2 फीसदी की ब्याज दी जाएगी।

सरकार के द्वारा नई ब्याज दर तय करने से अब निवेशको को अपने इन्वेस्टमेंट पर बढ़िया फायदा मिलेगा। आइये जानते है आज के इस आर्टिकल के माध्यम से इन बचत योजनाओ की पूरी अपडेट, आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

सुकन्या समृद्धि योजना की नई ब्याज दरें

भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के द्वारा जनवरी से मार्च 2024 तक के तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना की ब्याज दरों में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई, इस बढ़ोतरी से अब इस योजना की ब्याज दर 8 फिसदी से बढ़कर 8.20 फीसदी हो गई है।

अब निवेशको को अपने निवेश पर 8.20 फिसदी की ब्याज दर मिलेगी। बता दे की सरकार ने पिछले तीन माह यानी अकटुम्बर से दिसम्बर 2023 के लिए ब्याज दर में बढ़ोतरी नही की थी।

जैसा की हम जानते है सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक माता-पिता या कानूनी अभिभावक अपनी बिटिया का खाता खुलवा सकते है। आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर खुलवा सकते हो।

सुकन्या समृद्धि योजना की न्यूनतम जमा राशि 250 रुपए सालाना है और अधिकतम आप 1.50 लाख सालाना जमा करा सकते है। अगर एक कारोबारी साल में न्यूनतम जमा राशि 250 रुपए डिपॉजिट नहीं करता है तो डिफॉल्ट होने पर हर साल 50 रुपए का जुर्माना लगाया जाता है।

छोटी बचत योजनाओ की ब्याज दरें

सरकार ने 3 साल की स्मॉल सेविंग स्कीम को ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी की है। सरकार ने 3 साल की छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 0.1 फिसदी की बढ़ोतरी की है। स्मॉल सेविंग स्कीम में 0.1 फिसदी की बढ़ोतरी होने से अब ब्याज दर 7 से बढ़कर 7.1 फिसिदी हो गई है।

1 साल की स्मॉल सेविंग स्कीम पर 4 फिसदी की ब्याज दर मिलेगी, 2 साल की स्मॉल सेविंग स्कीम पर 6.9 फिसदी ब्याज दर मिलेगी और 3 साल की स्मॉल सेविंग स्कीम पर 7.1 ब्याज दर मिलेगी। 5 साल की स्मॉल सेविंग स्कीम पर 7.5 फिसदी की ब्याज दर मिलेगी। भारत सरकार के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अर्थव्यवस्था के मामले में भारत का अच्छा प्रदर्शन रहा है।

Leave feedback about this

  • Rating