Ladli Bahna Yojana 9th Installment: लाडली बहना योजना की 9वीं किस्त 10 फरवरी को जारी, इसके पहले करना होगा यह काम

Ladali Bahana Yojana 9th Installment
Ladali Bahana Yojana 9th Installment

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश की बहनों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। लाडली बहना योजना एक महत्वाकांक्षी योजना है इस योजना से प्रदेश की गरीब महिलाओं को काफी मदद मिली है।

इस योजना की पात्रताए रखने वाली महिलाओं के खाते में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है। अब तक मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाभार्थियों के खाते में कुल 8 किस्त ट्रांसफर की जा चुकी है। महिलाओं को अब लाडली बहना योजना की 9वीं किस्त के आने का इंतजार है।

इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने लाभार्थी महिलाओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम ने योजना की 9वीं किस्त को लेकर बड़ी घोषणा की है। मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव द्वारा एक कार्यक्रम में योजना की लाभार्थियों के खाते में 9वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

इस कार्यक्रम का आयोजन 10 तारीख को किया जाएगा जिसमें सीएम द्वारा महिलाओं के खातों में 9वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे यानी की लाडली बहना योजना की 9वीं किस्त 10 तारीख को ट्रांसफर कर दी जाएगी।

यह लाभार्थियों के लिए राहत की खबर है। इस योजना की 9वीं किस्त के कुल 1250 रुपए खाते में डाले जाएंगे। इस योजना का लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं को दिया जा रहा है। आइए जानते है इस योजना से जुड़ी संपूर्ण अपडेट, आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

लाडली बहना योजना अपडेट

लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना की अब तक 8 किस्ते महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत 8वीं किस्त 1 करोड़ 29 लाख लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई थी।

9वीं किस्त का इन्तजार कर रही महिलाओं के लिए यह एक खुशखबरी है। सीएम ने 9वीं किस्त के 1250 रुपए खातों में ट्रांसफर करने की तारीख घोषित कर दी है। सीएम द्वारा यह घोषणा की गई की लाडली बहना योजना की लाभार्थियों के खातों में 9वीं किस्त की राशि 10 फरवरी 2024 को ट्रांसफर कर दी जाएगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 10 फरवरी को 9वीं किस्त के पैसे सिंगल क्लीक के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। सभी पात्र बहनों के खातों में 9वीं किस्त के पैसे भेजे जाएंगे।

लाडली बहना योजना की किस्त जल्द 1500 रुपए होंगी

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की थी। जैसा की हम जानते है इस योजना के तहत वर्तमान समय में 1250 रुपए दिए जाते है। अब आने वाले समय में सरकार के आदेशानुसार इस राशि को बढ़ाकर 1500 रुपए प्रति माह किए जाएंगे।

योजना की लाभार्थी महिलाओं को किस्त के 1500 रुपए हर माह मिलेंगे। महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने और उनको आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के लिए इस योजना की शुरुआत की जा रही है। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर प्रकार से प्रयास कर रही है।

Leave feedback about this

  • Rating