पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त आज आएगी किसानों के खातों में, इन वजहों से अटक सकती है आपकी क़िस्त, ऐसे चेक करें स्टेट्स

PM Kisan Yojana 16th Installment Date
PM Kisan Yojana 16th Installment Date

पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे 9 करोड़ से भी अधिक किसानों के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त जारी होने की घोषणा कर दी है। पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को शाम 4 बजे जारी होगी।

किसानों के लिए यह एक राहत की खबर है। केंद्र सरकार द्वारा हर वर्ष किसानों के खातों में विभिन्न किस्तों के माध्यम से आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाती है। केंद्र सरकार इस योजना के तहत हर साल 6000 रुपए की राशि 3 किस्तों में किसानों को ट्रांसफर करती है।

प्रत्येक किस्त 2000 रुपए की रहती है जो की 4 माह के अंतराल में ट्रांसफर की जाती है। किसानों को पीएम किसान योजना की अब तक 15 किस्ते उपलब्ध करा दी गई है। किसानों को 16वीं किस्त के आने का लंबे समय से इन्तजार था जो की अब खत्म हो चूका है।

उनके खातों में अब 16वीं किस्त के पैसे आने वाले है। आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। हम आपको इसकी पूरी जानकारी बताने वाले है। जिससे आप भी अपनी किस्त का स्टेट्स चेक कर सकते हो।

आप यह चेक कर सकते हो की पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त आ रही है या किसी वजह से रुक गई है। आइये जानते है पुरे विस्तार से, आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

दो वजहों से रुक सकती है किस्त

पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त के पैसे उन किसानो के खातों में आएगी जिन्होंने इस योजना की पात्रता को पूरा कर रखा है। पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त दो वजह से रूक सकती है। जिन किसानो ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अपना ई-केवाईसी नहीं करवाई हो वे किसान इस योजना की 16वीं किस्त से वंचित रह सकते है।

दुसरी वजह यह है की जिन किसानो ने अपना बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया हो वे किसान इस योजना से वंचित रह सकते है। आप अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर अपना ई-केवाईसी करवा सकते हो और इस योजना का लाभ उठा सकते हो।

पिछली किस्त का पैसा भी मिलेगा

वे किसान जो की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र है और जिन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की पिछली किस्त ई-केवाईसी न होने की वजह से या आधार लिंक न होने की वजह से खो दी थी उन्हें इस बार अपना ई-केवाईसी या बैंक से आधार लिंक करवाने पर मौजूदा किस्त के साथ ही बकाया किस्त का भी लाभ मिलेगा।

इसीलिए जिन भी किसानो की पिछली किस्त आधार लिंक न होने से या ई-केवाईसी न होने की वजह से नहीं मिली है वे किसान अब जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी या आधार लिंक करवा ले। ताकि मौजूदा और बकाया दोनों किस्तो का लाभ मिल सके।

Leave feedback about this

  • Rating