Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024: मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओ को दिए जाएंगे हर माह 1000 रुपए, जाने सरकार की यह नई योजना

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana 2024

दिल्ली की केजरिवाल सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया है। इस चुनावी साल में दिल्ली की आप सरकार ने महिलाओ के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने इस चुनावी साल में महिला सम्मान योजना की घोषणा की है।

इस योजना के तहत महिलाओ को 1000 रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। वित्त वर्ष 2024-25 से 18 साल से अधिक की पात्र महिलाओ को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इस योजना के लिए सरकार ने 2000 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया है। इस बार के बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है। लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार ने महिलाओ के लिए एक बड़ी घोषणा की है। दिल्ली की महिलाओ के लिए यह एक बड़ा तोहफा है।

इस योजना का लाभ केवल उन्ही महिलाओ को मिलेगा जिनके पास दिल्ली का मतदाता पहचान पत्र हो, दिल्ली का मूल निवास प्रमाण पत्र हो और दिल्ली का आधार कार्ड हो। आइए इस योजना के बारे में पुरे विस्तार से, आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

क्या है मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना

दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओ को आर्थिक लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की है। इस योजना के लिए उन महिलाओ को ही पात्र माना जाएगा जो की 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र की है।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओ को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। हालांकि इस योजना को शुरू करने की तारीख को लेकर अभी तक सरकार ने पुष्टि नहीं की है।

जब इस योजना का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होगा तब इस योजना से सबंधित शर्तो और नियमो के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। इस योजना को आप सरकार ने पंजाब राज्य में लागु कर रखी है। इसी की तर्ज पर दिल्ली में भी केजरीवाल सरकार इस योजना को शुरू करने जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक़ इस योजना के लिए ऑफलाइन माध्यम में ही आवेदन लिए जाएंगे। पात्र महिलाए अपना आवेदन कर इस योजना के तहत 1000 रुपए प्रति माह का लाभ उठा सकती है। केजरीवाल सरकार ने कहा है की इस योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए पात्रताए क्या रहेगी?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए निम्न पात्रताए होनी चाहिए-

  • इस योजन का लाभ उन्ही महिलाओ को दिया जाएगा जो की दिल्ली की मूल निवासी है।
  • इस योजना का लाभ दिल्ली की 18 साल से अधिक की उम्र की महिलाओ को दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ सरकारी नौकरी कर रही महिलाओ को नहीं दिया जाएगा।
  • अपना खुद का बिजनेस कर रही महिलाओ को भी इस योजना का अपात्र माना जाएगा।
  • इस योजना का लाभ उन महिलाओ को भी नहीं दिया जाएगा जो की पेंशन का लाभ उठा रही है।
  • आयकरदाता महिलाओ को भी इस योजना के लिए अपात्र माना जाएगा।
  • सरकारी योजना में शामिल महिलाओ को भी इस योजना के लिए अपात्र माना जाएगा।
  • महिलाओ को इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने आवेदन फॉर्म के साथ आधार कार्ड, बैंक पास बुक, मूल निवास प्रमाण, शपथ पत्र आदि सलंग्न करना होगा।
  • दिल्ली का मतदाता पहचान पत्र रखने वाली महिलाए ही इस योजना की पात्र मानी जाएंगी।

Leave feedback about this

  • Rating