Rajasthan Govt. Update: डिप्टी सीएम दीया कुमारी का विद्यार्थियों के लिए बड़ा तोहफा, 70 लाख विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Rajasthan Govt. Update

राज्य में इस बार भजन लाल सरकार आने के बाद महिलाओ, बालिकाओ, किसानों, गरीब वर्ग के लोगो के लिए एक से बढ़कर एक योजनाए चलाई जा रही है। सरकार का यही उद्देश्य है की इन योजनाओ से अधिक से अधिक लोगो को लाभ मिले और वे सामाजिक और आर्थिक रुप मजबूत बन सके।

इसी कड़ी में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सरकारी स्कुल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बताया की मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में बालिकाओ की शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है इसके साथ ही बालिकाओ और महिलाओ के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण पर भी लगातार काम किया जा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा बालिकाओ की शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक से बढ़कर एक योजनाए लागू की जा रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश की सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओ को शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध हो और सभी बालिकाओ के लिए शिक्षा के बेहतर अवसर सुलभ हो।

डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा की बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा नई-नई सौगाते लाई जा रही है। राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बताया की राजकीय शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भवनों की मरम्मत, नए कक्षा कक्ष का निर्माण, बालिकाओ के लिए टॉयलेट की सुविधाए, विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित किए जाने वाले छात्रावास एंव आवासीय स्कूलों में सुविधाओं की मरम्मत और रखरखाव के लिए 250 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।

सरकार द्वारा स्कूल बैग, यूनिफॉर्म और किताबो के लिए 1000 रुपए प्रति वर्ष दिए जाएंगे

आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओ को शिक्षा के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन बालिकाओ की शिक्षा संबंधित आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाए चलाई जा रही है जिससे की इन्हे आर्थिक रुप से मजबूती मिल सके।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओ को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें संबल बनाने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा की बालिकाओ को उचित वातावरण और उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की मंशा है।

राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने यह ऐलान किया की आने वाले सत्र से राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 के समस्त विद्यार्थियों को प्रति वर्ष 1000 रुपए आर्थिक सहायता के लिए दिए जाएंगे।

इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक पढ़ने वाली समस्त छात्राओं को भी प्रति वर्ष 1000 रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार द्वारा वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। इससे प्रदेश के 70 लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के छात्र और छात्राए हीन भावना से ग्रसित न हो। ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए स्कूल बैग, यूनिफॉर्म और किताबो के लिए आर्थिक सहायता मिल सके।

Leave feedback about this

  • Rating