LPG Cylinder Price: इतने रुपए सस्ता हुआ एलपीजी गैस सिलेंडर, जाने लेटेस्ट अपडेट

LPG Cylinder Price

आम जनता के लिए खुशखबरी है। सरकार ने एलपीजी के दामों में कटौती की है। 1 अप्रैल का दिन देश की जनता के लिए खुशखबरी लेकर आया है। सरकार ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है। एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में इस कमी के बाद अब 19 किलोग्राम के एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 30.50 रुपए कम हो गए है, मुंबई में 31.50 रुपए कम हो गए है, कोलकता में 32 रुपए कम हो गए है, चेन्नई में 30.50 रुपए कम हो गए है। सरकार के द्वारा हर महीने के के शुरुआत में गैस सिलेंडर के नए दाम जारी किए जाते है जो की एक समीक्षा के आधार पर किए जाते है।

क्या है नया कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में सरकार ने कमी है जिससे की देश के लाखो लोगो को राहत मिले है। अब उन्हें गैस सिलेंडर नए दाम में मिलेंगे। कटौती के बाद क्या है नया दाम, आइए जानते है-

  • दिल्ली में 30.50 रुपए की कटौती के बाद अब 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1764.50 रुपए हो गए है। इससे पहले इस गैस सिलेंडर का दाम 1795 रुपए है।
  • चेन्नई में 30.50 रुपए की कटौती के बाद अब 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 1930 रुपए हो गए है।
  • मुंबई में 31.50 रुपए की कटौती के बाद अब 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1717.50 रुपए हो गए है।
  • कोलकता में 32 रुपए की कटौती के बाद अब 19 किलोग्राम कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1879 रुपए हो गए है।

Leave feedback about this

  • Rating