राजस्थान में महिलाओं के लिए खुशखबरी! अब सरकार हर साल प्रदेश की महिलाओं के खाते में भेजेगी 10 हजार रुपये, गृह लक्ष्मी गारंटी योजना होगी लागू

Rajasthan Women will get 10000 rs per year
Rajasthan Women will get 10000 rs per year

राजस्थान में आचार संहिता लागू है और कुछ ही दिनों बाद चुनाव होने वाले है ऐसे में राज्य में दोनों पार्टिया लोगो को आकर्षित कर रही है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही एकदूसरे पर निशाना साध रही है। बीते पांच सालो में राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में रहते हुए अनेकों योजनाए चलाई।

इसी बीच अभी कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले अपने दो वादे को ओर पूरे करने की बात कही है। कहा गया की अगली बार सत्ता में यदि कांग्रेस सरकार आती है तो प्रदेश की महिलाओ को गृह लक्ष्मी गारंटी योजना का लाभ दिया जाएगा और साथ ही 1 करोड़ 5 लाख महिलाओ 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

आइये जानते है गृह लक्ष्मी गारंटी योजना से महिलाओ को क्या लाभ मिलेगा। सीएम अशोक गहलोत द्वारा किए गए वादों के बारे में सम्पूर्ण अपडेट विस्तार से जानते है। आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

गृह लक्ष्मी गारंटी योजना के तहत महिलाओ को 10 हजार रुपए हर साल

जैसा की हमने आपको बताया राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा चुनाव जीतने के बाद अपने दो वादे पुरे करने की बात कही गई है। अभी हाल ही में पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशाराम ओला की प्रतिमा का अनावरण झुंझुनू के अरड़ावता में की गई।

अनावरण करते समय सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य नेता मौजूद थे। इस अवसर पर सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दो वादे किए।

वादा यह था की यदि दोबारा से कांग्रेस सरकार आई तो प्रदेश की महिलाओ को गृह लक्ष्मी गारंटी योजना के तहत लाभ दिया जाएगा, इस योजना के तहत प्रदेश की हर परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10000 रुपए दिए जाएंगे जो की दो या तीन किस्तों में दिए जाएंगे।

यही नहीं इसके साथ ही इस अवसर पर एक ओर वादा किया गया जिसमे प्रदेश की 1 करोड़ 5 लाख महिलाओ को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की बात कही गई। जैसा की हमे पता है अभी उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओ को और बीपीएल से जुड़ी करीब 76 लाख महिलाओ को सस्ते में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave feedback about this

  • Rating