Home Guard New Bharti 2023: 10 हजार होम गार्ड के पदों पर भर्ती को एलजी ने दी मंजूरी, 12वीं पास के लिए शानदार मौका, जानिए कब शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Home Guard New Bharti 2023
Home Guard New Bharti 2023

अगर आप भी होम गार्ड बनने का सपना देख रहे है और नई होम गार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे है तो आपके लिए नई भर्ती का इंतजार जल्द ही ख़त्म होने वाला है। होम गार्ड के लगभग 10 हजार पदों पर नई भर्ती को एलजी के द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है और जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली हैं।

बता दें कि दिल्ली में 10285 नए होम गार्ड के पदों पर भर्ती को एलजी वीके सक्सेना हाल ही में मंजूरी प्रदान की है, एलजी ने दिल्ली सरकार को नए होम गार्ड भर्ती को मार्च 2024 तक पूरी करने के निर्देश दिए है। अर्थात भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद जल्द ही उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रदान की जायेगी। चलिए जानते है होम गार्ड भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

होम गार्ड भर्ती 2023 लेटेस्ट अपडेट

दिल्ली सरकार में होम गार्ड भर्ती को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है एक समीक्षा बैठक में एलजी ने नए होम गार्ड के 10285 पदों पर भर्ती को मंजूरी प्रदान की है व भर्ती को जल्द से जल्द पूरी करवाने के दिशा निर्देश दिए है।

नए होम गार्ड भर्ती 15 वरिष्ठ अधिकारीयों वाला बोर्ड करेगा। इस भर्ती में सिविल डिफेन्स वॉलेंटेर को प्राथमिकता प्रदान करने के आदेश भी दिए गए है। साथ ही बता दें कि इस भर्ती की चयन की पारदर्शिता रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी की जायेगी। जल्द से जल्द मूल्यांकन होगा और रिक्त पदों को भरा जाएगा।

home guard bharti news

होम गार्ड भर्ती 2023 आयु सीमा

दिल्ली सरकार में होम गार्ड के पदों पर इस भर्ती आयु सीमा को अधिकतम 60 वर्ष से घटाकर 45 वर्ष कर दिए गया है। यानि 45 वर्ष की उम्र तक के उम्मीदवार इस भर्ती के आवेदन कर सकेंगे।

होम गार्ड भर्ती 2023 पात्रता व योग्यता

इस भर्ती की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण निर्धारित किया गया है। साथ ही सिविल डिफेन्स वॉलेंटेर्स को इस भर्ती में प्राथमिकता प्रदान की जायेगी उनको 10 बोनस अंक प्रदान करने का फैसला लिया गया है।

होम गार्ड को कितनी मिलेगी सैलरी?

होम गार्ड की इस भर्ती के लिए चयन शारीरिक दक्षता व शारीरिक मापन के आधार पर किया जाएगा। भर्ती में चयनित हुए उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवार नियमित पुलिस बल के सहायक बल के रूप में कार्य करेंगे।

Leave feedback about this

  • Rating