आयुष्मान भारत के लाभार्थियों का स्वास्थ्य बीमा 10 लाख रुपए तक पहुँच सकता है। अब जल्द ही इस पर अंतिम आदेश जारी किया जाएगा। साल का अंतरिम बजट फरवरी माह में आने वाला है। ऐसे में उम्मीद है कि आयुष्मान भारत के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ सकती है।
लाभार्थियों के लिए सरकार द्वारा एक बड़ी घोषणा की जा सकती है। खबरों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए वित्त मंत्रालय को एक प्रस्ताव सौंपा है। इस प्रस्ताव के जरिए NHA ने आयुष्मान भारत योजना के स्वास्थ्य बीमा राशि को दोगुनी करने यानी की 10 लाख रुपए तक करने की सिफारिश की है।
इसके साथ ही लाभार्थियों की संख्या को 60 से 100 करोड़ तक पहुंचाने का जिक्र किया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को वर्तमान समय में 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। लेकिन कई गंभीर बीमारियों के चलते 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा पर्याप्त नही होता है।
केंसर या अंग प्रत्यारोपण जैसी गंभीर बीमारियों के मंहगे इलाज को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने बीमा राशि 10 लाख करने की सिफारिश की है। इस योजना में किसान सम्मान निधि के लाभार्थी, निर्माण श्रमिक, गैर कोयला खदान श्रमिक और आशा कार्यकर्ता शामिल है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि इन सिफारिशों पर आखरी फैसला वित मंत्रालय का रहेगा। 1 फरवरी 2024 को पेश किए जाने वाले बजट में यह एक अहम घोषणा की जा सकती है।
आयुष्मान भारत योजना
यदि आपने भी अभी तक आयुष्मान भारत योजना के लिए अपना आवेदन नही किया है तो आप भी इस योजना के लिए अपना आवेदन कर सकते हो और इसका लाभ ले सकते हो। बता दे की आप आयुष्मान भारत योजना के लिए अपना आवेदन दो तरह से कर सकते हो।
पहला तरीका यह है की आप आधिकारिक वेबसाइट को विजिट कर अपना आवेदन कर सकते है और दूसरा तरीका आयुष्मान भारत एप्प पर जाकर आप अपना आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के बाद आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा।
इस कार्ड के जरिए आप अपना 5 लाख तक का इलाज किसी भी अस्पताल में मुफ्त में करवा सकते हो। आयुष्मान भारत योजना के तहत उन लोगो को लाभ दिया जाता है जो की आर्थिक रुप से कमजोर है।
सरकार का उद्देश्य कमजोर वर्ग के लोगो को मुफ्त में इलाज मिल सके इसीलिए सरकार द्वारा सालाना 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है। अब इस योजना की बीमा राशि को 10 लाख रुपए करने और लाभार्थियों की संख्या 100 करोड़ करने की सिफारिश की है।
आयुष्मान कार्ड कैसे बनाए?
यदि आप इस योजना के पूर्ण पात्र हो और आपने अभी तक इस योजना के तहत अपना आयुष्मान कार्ड नही बनाया है तो आप अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम में आसानी से कर सकते हो और योजना का लाभ उठा सकते हो।
आप अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र जैसे जरुरी सरकारी दस्तावेजो के जरिए अपना आवेदन कर सकते हो। आप अपनी पात्रता को कॉमन सर्विस सेंट र, लोक सेवा केंद्र और यूटीआई आईटीएसएल केंद्र पर जाकर करवा सकते हो।
यदि आप योजना के लिए पात्र है तो आप आवेदन कर सकते हो। आवेदन करने के बाद आयुष्मान कार्ड जारी किया जाएगा। इस कार्ड को दिखाकर आप 5 लाख रुपए तक का इलाज कर सकते हो। आप गाँव में रोजगार सहायक और वार्ड इंचार्ज की मदद से भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हो।




Leave feedback about this