22 January Holiday: केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को किया आधे दिन की छुट्टी का ऐलान, इन राज्यो में भी रहेगी छूट्टी

22 January Holiday

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े समारोह में भाग लेने के लिए कर्मचारियो ने भारी मांग की है। ऐसे में केंद्र सरकार ने कर्मचारियो की मांग को देखते हुए 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आधे दिन की छुट्टी रखने का ऐलान किया है।

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है ऐसे में देश में सभी जगहों पर समारोह किए जाएंगे जिससे की देश के कर्मचारी भी आधे दिन की छुट्टी लेकर इनमे शामिल हो सके इसीलिए 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय 22 जनवरी को आधे दिन बन्द रहेंगे। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भारत के समस्त सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान आधे दिन के लिए बन्द रहेंगे।

यह सभी कार्यालय दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन के लिए बन्द रहेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम लला के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में विभिन्न मुख्य अतिथि आने वाले है इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान होंगे। भारत और विदेशों में सार्वजनिक स्थानों पर 22 जनवरी को बड़ी स्क्रीन पर अयोध्या समारोह की लाइव स्क्रीनिंग भी दिखाई जाएगी।

अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर भारत और विदेशों में विभिन्न संगठनों और लोगो के समूहों द्वारा विभिन्न गतिविधियों की योजना तैयार की गई है। दूरदर्शन चेनल ने पुरे कार्यक्रम के लाइव प्रसरण के लिए पूरी व्यवस्था बनाई हुई है। जिसे कई निजी टीवी चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा।

इन राज्यो में रहेगी 22 जनवरी को छुट्टी

उतरप्रदेश

उतरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर प्रदेश के शेक्षणिक संस्थान को बंद रखने का आदेश दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में पूरे राज्य में शराब की दूकान बन्द रखने का आदेश दिया है।

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी 22 जनवरी को स्कुल की छुट्टी रखने का ऐलान किया है। प्रदेश में शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। राज्य में 22 जनवरी को ड्राई डे की घोषणा की है।

गोवा

गोवा राज्य ने भी 22 जनवरी के शुभ अवसर पर सरकारी कर्मचारियों और स्कुलो की छुट्टी रखी है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्कूलों के साथ सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रखने का आदेश जारी किया है।

छतीसगढ़

छतीसगढ़ में भी 22 जनवरी के दिन सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी रखने का एलान किया है। सोशल मीडिया एक्स के जरिए यह ऐलान किया है।

हरियाणा

हरियाणा सरकार ने भी राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए स्कुल बन्द रखने की घोषणा की है। इसके साथ ही शराब बन्द रखने का भी आदेश दिया है।

त्रिपुरा

त्रिपुरा राज्य भर में सभी राज्य सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे ताकि कर्मचारी अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में भाग ले सकें।

ओडिशा

ओडिशा सरकार ने कहा है, “अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के मद्देनजर, राज्य सरकार के कार्यालयों के साथ-साथ राजस्व और मजिस्ट्रियल कोर्ट (कार्यकारी) आधे दिन के लिए दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे।” 22.01.2024 (सोमवार) को।”

राजस्थान

राजस्थान राज्य सरकार के कार्यालय आधे दिन बंद रहेंगे।

गुजरात

गुजरात राज्य सरकार के कार्यालय आधे दिन बंद रहेंगे।

असम

असम में राज्य सरकार के कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेंगे।

Leave feedback about this

  • Rating