
गरीब परिवारों के लिए राज्य सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन कर रही है। इन योजनाओ से गरीब परिवार के लोगो को अधिक से अधिक लाभ मिले सरकार का यही एकमात्र उद्देश्य रहता है। बता दे की अब बिहार राज्य के सिवान जिले में पात्र लाभार्थियों के मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। ताकि इन लाभार्थियों को 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज का पूरा पूरा लाभ मिल सके।
बिहार राज्य के ऐसे पात्र लोगो के मुफ्त में कार्ड बनाने के लिए सरकार द्वारा पूरी तैयारी हो चुकी है। बिहार के सिवान जिले में 2 मार्च से सभी राशन की दुकानों पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्र लाभार्थियो के आयुष्मान कार्ड बनेंगे।
2 मार्च में इसे लेकर जिले में विशेष अभियान चलाए जा रहे है। सरकार का उद्देश्य इसका अधिक से अधिक लोगो को लाभ मिल सके। सिवान जिले के जिलाधिकारी स्वयं इस अभियान की कमान संभाले हुए है। इसके लिए जिले में पूरी तरह से तैयारी हो चुकी है।
यदि आप भी बिहार राज्य के मूल निवासी हो और आयुष्मान कार्ड का लाभ लेना चाहते हो तो आप 2 मार्च से अपना आवेदन कर सकते हो। 2 मार्च को आयुषमान कार्ड बनाने के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। बिहार राज्य की सरकार ने हाल ही में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की केबिनेट से मंजूरी दे दी है।
राज्य सरकार द्वारा जरूररत मंद लोगो को 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज देगी। इसके लिए यह 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा करवाएगी। यानी की प्रदेश के लोगो को 5 लाख तक का फ्री कैशलेस इलाज मिलेगा। इस योजना का लाभ उन लोगो को दिया जाएगा जो की राशनकार्डधारी है और केंद्र सरकार की पीएम जन आरोग्य योजना से वंचित रह गए हो।
आयुष्मान कार्ड के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदक के पास निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर आदि।
आयुष्मान कार्ड कहाँ बनेगा?
यदि आप भी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पात्र है तो आप अपने नजदीकी पीडीएस दूकान पर जाकर बनवा सकते हो। आपको अपना आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है। यदि कोई पीडीएस दूकानदार इसके लिए पेसो की मांग करता है तो आप इसकी शिकायत प्रखंड विकास पदाधिकारी, नोडल अधिकारी या जिला अधिकारी से कर सकते है। दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिहार राज्य के लगभग 1.72 लाख लाभार्थियों अपना ई गोल्डन कार्ड बनवाया है। जबकि जिले में कुल लाभार्थियों की संख्या 11 लाख से भी अधिक है।
क्या बोले जिलाधिकारी?
डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया की जिले में राशनकार्डधारियों परिवारों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए 2 मार्च से आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन आमंत्रीत किए गए है। इस अभियान के दौरान राशनकार्डधारी सभी परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इस कार्य को तेजी से संपन्न करने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। इस काम के लिए जिले के पीडीएस, एफपीएस और कॉमन सर्विस सेंटर के वीएलई और ऑपरेटर को टैग कर दिया गया है।



Leave feedback about this