विदेश में नौकरी का सुनहरा अवसर! भारत सरकार ने इजराइल में 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन, वेतन 137,000 रुपये

Indian Govt Israel 10000 Posts Recruitment

विदेश में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भारत सरकार सुनहरा अवसर लेकर आई है। इजराइल में 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए भारत सरकार के द्वारा ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे है जिसके लिए 10वीं पास युवा भी आवेदन कर सकते है।

भारत सरकार के द्वारा इजराइल के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में नौकरी करने के लिए 10 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है। यह राजस्थान के श्रमिकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को वेतन भी अच्छा ख़ासा दिया जायेगा।

सरकार के द्वारा युवाओं को विदेश में रोजगार प्रदान करवाने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सभी इच्छुक व पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके इस अवसर का लाभ उठा सकते है। आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक इस आर्टिकल में दिया गया है।

भारत सरकार इजराइल भर्ती मौजूद नौकरियाँ

भारत सरकार के द्वारा इजराइल के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती के लिए प्लास्टरिंग, सिरेमिक टाइल, शटरिंग कारपेंटर, आयरन बेंडिंग 4 क्षेत्रों में नौकरियाँ मौजूद है।

भारत सरकार इजराइल भर्ती आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

भारत सरकार इजराइल भर्ती आवश्यक योग्यताएँ

  • उम्मीदवार सम्बंधित क्षेत्र में कुशल होना चाहिए।
  • साथ ही उम्मीदवार इंटरमीडिएट स्तर की अंग्रेजी में कुशल होना चाहिए।
  • साथ ही उम्मीदवार 10वीं कक्षा या हाई स्कूल डिप्लोमा के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इजराइल में पूर्व में कभी काम नहीं किया हो।
  • स्वच्छ रिकॉड भारत से स्पष्ट पुलिस रिपोर्ट होनी चाहिए।
  • मादक पदार्थों के सेवन का इतिहास न हो।
  • उम्मीदवार शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास भारतीय नागरिकता होनी आवश्यक है।

भारत सरकार इजराइल भर्ती वेतन

इस नौकरी में न्यूनतम मासिक वेतन 6,100 एनआईएस यानि कि भारतीय मुद्रा में 137,000 रुपये के बराबर वेतन प्रदान किया जाएगा। साथ ही आपको आपको आवास, भोजन, स्वास्थ्य और चिकित्सा बीमा भी प्रदान किया जाएगा।

भारत सरकार इजराइल भर्ती रोजगार अनुबंध

आपको न्यूनतम 12 महीने रोजगार प्रदान किया जाएगा, जिसे 63 महीने तक बढ़ाया जा सकता है।

भारत सरकार इजराइल भर्ती आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करना है। फॉर्म में पूछी गई सारी डिटेल सही-सही भरनी है और अपने बायो डाटा को अपलोड करना है। इस प्रकार फॉर्म को भरकर फाइनल सबमिट करके आप आवेदन कर सकते है।

भारत सरकार इजराइल भर्ती हेल्पलाइन

ईमेल opb.rajasthan@rajasthan.gov.in
हेल्पलाइन – 0141-2701164
राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम
जे-8 ए, ई.एम.आई कैंपस, झालाना इंस्टीटूशनल एरिया, झालाना डूंगरी, जयपुर, राजस्थान, पिन- 302004

भारत सरकार इजराइल भर्ती महत्वपूर्ण लिंक

रजिस्ट्रेशन लिंकयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल नोटिफिकेशननोटिफिकेशन 1, नोटिफिकेशन 2

Leave feedback about this

  • Rating