LPG Gas Cylinder New Update: प्रदेश के रसोई गैस उपभोक्ताओं को 450 रुपए में मिलेंगे एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए ताजा अपडेट

LPG Gas Cylinder New Update

जैसा की हम जानते है राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में लोगो से 10 वादे किए थे। जिनमे से एक वादा यह भी है की अब रसोई गैस उपभोक्ताओं को सरकार 450 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान करेगी।

राजस्थान में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बना चुकी है। 12 दिसम्बर को राजस्थान में भजन लाल शर्मा को नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ दिलाई गई। अब राजस्थान में प्रदेशवासियो को नई सरकार से नई योजनाओ की उम्मीद है।

सीएम भजन लाल शर्मा भी अपने प्रदेश के किसानो, युवाओ आदि के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओ का संचालन कर उन्हें लाभान्वित करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में प्रदेशवासियो से दस बड़े वादे किए थे, लोगो को सरकार से अब इन वादों को पूरा करने की उम्मीद है।

प्रदेश में भजन लाल सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों के लिए स्थिति साफ़ की है। राज्य सरकार ने कहा की प्रदेश की सभी गरीब परिवार की महिलाओ को रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपए में दिया जाएगा।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है की यह कब से दिया जाएगा। आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको LPG Gas Cylinder New Update के बारे में पुरे विस्तार से बताने वाले है, आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

LPG Gas Cylinder New Update

रसोई गैस उपभोक्ताओं को 450 रुपए में मिलेंगे एलपीजी गैस सिलेंडर

राजस्थान की नई सरकार ने अपने किए गए वादों को पूरा करने के लिए तैयारी कर ली है, राज्य सरकार के द्वारा सरकारी वेबसाइट पर अपनी प्राथमिकताओं का प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है।

सीएम भजन लाल शर्मा ने सीएम की शपथ लेने के कुछ समय बाद ही यह कहा की संकल्प पत्र के वादों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा। भजन लाल शर्मा अब जल्द ही इन वादों को पूरा करने वाली है।

गरीब परिवारों को अब सस्ते में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सकेगा। रसोई गैस उपभोक्ताओ को 450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर मिलने से उन्हें राहत महसूस होगी।

भजन लाल सरकार की ये है 10 प्राथमिकताए

  1. प्रदेश की सभी गरीब परिवार की महिलाओ को 450 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, इन गैस सिलेंडर की सब्सिडी सरकार वहन करेगी।
  2. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानो को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि बढ़ाकर अब 12000 रुपए प्रतिवर्ष दी जाएगी जो की अभी 6000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रतिवर्ष दी जाती है।
  3. कांग्रेस सरकार में जिन किसानो की जमीने नीलाम हुई है उन्हें उचित मुआवजा देने के लिए मुआवजा नीति लाएंगे।
  4. प्रदेश की महिलाओ की सुरक्षा के लिए हर जिले में महिला थाना होगा और हर पुलिस थाने में महिला डेस्क और सभी प्रमुख शहरो में एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया जाएगा।
  5. प्रमुख सांस्कृतिक क्षेत्रो में क्षेत्रीय विरासत केंद्र स्थापित किए जाएंगे जिनके लिए 800 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।
  6. प्रदेश की सभी छात्राओं की केजी से पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त में करवाई जाएगी।
  7. भ्रष्टाचार और माफिया राज का खुलासा किया जाएगा।
  8. प्रदेश के पांच लाख युवाओ को प्रशिक्षित कर पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर दिलाए जाएंगे जिसके लिए 2 हजार रुपए करोड़ का निवेश किया जाएगा।
  9. आने वाले पांच सालो में 2.5 लाख युवाओ लो नौकरिया दी जाएगी।
  10. पेपर लिक मामलों और विभिन्न घोटालो की जाँच के लिए विशेष जाँच दल गठित की जाएगी।

Leave feedback about this

  • Rating